कल की बड़ी खबर जोमैटो-जियो फाइनेंशियल से जुड़ी रही। नेशनल स्टॉक एचेंज (NSE) के बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी-50 में जोमैटो और जियो फाइनेंशियल सर्विसेज की एंट्री होने वाली है। वहीं रिजर्व बैंक (RBI) के पूर्व गवर्नर शक्तिकांत दास को प्रधानमंत्री मोदी का प्रिंसिपल सेक्रेटरी-2 नियुक्त किया गया है। कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट, जिन पर रहेगी नजर… अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. इस हफ्ते सोना महंगा हुआ, चांदी के दाम कम हुए: सोना ₹94 बढ़कर ₹86,092 पर पहुंचा, चांदी ₹806 गिरकर ₹97,147 पर आई इस हफ्ते सोने के दाम में तेजी देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, पिछले शनिवार यानी 14 फरवरी को 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का दाम 85,998 रुपए था, जो अब यानी 22 फरवरी को 86,092 रुपए पर पहुंच गया है। यानी इस हफ्ते इसके दाम 94 रुपए बढ़े हैं। हालांकि चांदी के दाम में इस हफ्ते गिरावट रही। चांदी के दाम 806 रुपए कम होकर 97,147 रुपए प्रति किलो पर आ गई है। पिछले शनिवार को ये 97,953 रुपए प्रति किलो पर थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.. 2. निफ्टी-50 में जोमैटो-जियो फाइनेंशियल की एंट्री होगी: BPCL-ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज को इंडेक्स से किया जाएगा बाहर, यह बदलाव 28 मार्च से प्रभावी होंगे नेशनल स्टॉक एचेंज (NSE) के बेंचमार्क इंडेक्सेज में जोमैटो और जियो फाइनेंशियल सर्विसेज की एंट्री होने वाली है। अपकमिंग सेमी-एनुअल चेंजेस में निफ्टी-50 इंडेक्स में जोमैटो और जियो फाइनेंशियल की यह एंट्री होगी। यह चेंजेस 28 मार्च 2025 से प्रभावी होंगे। ये दोनों कंपनियां इंडेक्स में भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL) और FMCG कंपनी ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज की जगह लेंगी। ये बदलाव निफ्टी 50 इक्वल वेट इंटेक्स पर भी लागू होंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.. 3. FII ने ₹3,450 करोड़ के शेयर्स बेचे: डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स नेट बायर्स बने, DII ने ₹2,885 करोड़ के शेयर्स खरीदे फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (FII) शुक्रवार को नेट सेलर्स बने। वहीं डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स यानी DII नेट बायर्स बने रहे। प्रोविजनल डेटा के अनुसार, 21 फरवरी को FII ने 3,450 करोड़ रुपए के शेयर्स बेचे, जबकि DII ने 2,885 करोड़ रुपए के शेयर्स खरीदे हैं। ट्रेडिंग सेशन के दौरान, DIIs ने 12,889 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे और 10,004 करोड़ रुपए के शेयर बेचे थे। वहीं FII ने 10,144 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे और 13,593 करोड़ रुपए के शेयर बेचे थे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.. 4. PM के प्रिंसिपल सेक्रेटरी बनाए गए शक्तिकांत दास: 6 साल रिजर्व बैंक के गवर्नर रहे, दिसंबर में रिटायर हुए, 75 दिन में PMO पहुंचे रिजर्व बैंक (RBI) के पूर्व गवर्नर शक्तिकांत दास को प्रधानमंत्री मोदी का प्रिंसिपल सेक्रेटरी-2 नियुक्त किया गया है। कैबिनेट की अपॉइंटमेंट कमेटी ने शनिवार को यह नियुक्ति की है। कमेटी के सेक्रेटरी मनीष सक्सेना ने नियुक्ति की जानकारी दी। शक्तिकांत दास RBI गवर्नर के पद से 10 दिसंबर को रिटायर हुए थे। 22 फरवरी को उन्हें PM का प्रिंसिपल सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है। यानी रिटायरमेंट से नियुक्ति के 75वें दिन ही वे प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में अहम पद पर पहुंच गए। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.. 5. रेगुलर कमाई के लिए मंथली इनकम अकाउंट में करें निवेश: इसमें हर महीने होगी 9,250 रुपए तक की कमाई, जानें इससे जुड़ी खास बातें अगर आप रिटायरमेंट के बाद या इससे पहले अपने लिए हर महीने यानी मंथली इनकम का इंतजाम करना चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस का नेशनल सेविंग्स मंथली इनकम अकाउंट सही रहेगा। इस स्कीम में अभी 7.4% सालाना ब्याज मिल रहा है। इसके जरिए आप अपने लिए हर महीने 9,250 रुपए की इनकम का इंतजाम कर सकते हैं। हम आपको इस स्कीम के बारे में बता रहे हैं… पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.. कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल शनिवार की छुट्टी के चलते बाजार बंद था, तो शुक्रवार के शेयर मार्केट और सोने-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…
निफ्टी-50 में जोमैटो-जियो फाइनेंशियल की एंट्री होगी:पेट्रोल-डीजल के दाम में आज कोई बदलाव नहीं, PM के प्रिंसिपल सेक्रेटरी बने RBI के पूर्व गवर्नर शक्तिकांत दास
First News
February 23, 2025
First News Post
Related Posts
MyRatna Expands Offerings with Launch of Exquisite Gemstone Jewelry Collection
With the launch of its new gemstone jewellery division, MyRatna, a well-established and certified gemstone seller based in Udaipur, India…
Mukesh Ambani Planning To Introduce ₹52,200 Crore Worth IPO, Reliance To List Jio Infocomm In Stock Market
Reliance Industries Limited (RIL), led by the country’s richest man Mukesh Ambani, is planning to bring the biggest IPO ever.…
Assam: Pots of money for tea in pot-Himanta’s experiment with earthen cups comes at high price
By Manoj Kumar Ojha GUWAHATI: Chief Minister Himanta Biswa Sarma’s decision to go to pot – earthen pot has evoked…
Assam: Illegal coal mining poses environmental degradation in Patkai hills
Avik Chakraborty Dibrugarh: The Patkai hills lost its glory due to unabated illegal coal mining in the Ledo-Margherita area of…
Jangir Décor Continues The Legacy Of Building Handmade Rajasthani Furniture Made Of Sheesham Wood Since 1960s
The brand is associated with local craftsmen who have been making wooden furniture for seven generations New Delhi (India), May…
Archon: Transcending Boundaries of Software Development
Founder of Archon Solutions Pvt. Ltd., Mr. Mohamed Aslam New Delhi (India), December 4: In the ever-evolving landscape of technology…
SAVIC and SupplyChainz Infotech LLP Merge to Create a New Era of Systems Integration Solutions
Mumbai (Maharashtra) , March 17: “We are thrilled to announce the takeover of Production, Sales and Marketing activities of our flagship…
Vision Media Pvt. Ltd. Honored as Best Media Company
New Delhi (India), August 6: Renowned media company Vision Media Pvt. Ltd. has been awarded the title of Best Digital…
Dr. Sahil Lal Discusses the Launch of Muscat Premier Polyclinic by Metro Hospital to Provide Comprehensive Healthcare Services in Oman
April 18: Dr Sahil Lal, the son of Dr Purushottam Lal, an internationally acclaimed doctor to receive prestigious awards such…
HiBroker India’s First Super App for Real Estate Gets Launched at Broker Connect Event in Mysore
Mysore (India), January 19: Turingcode Technologies Pvt Ltd, a rising name in real estate technology, launched its service, HiBroker, with the…