कल की बड़ी खबर गैस सिलेंडर से जुड़ी रही। 19 किलो वाला कॉमर्शियल सिलेंडर ₹6 रुपए तक महंगा हो गया है। दिल्ली में इसकी कीमत ₹6 रुपए बढ़कर ₹1803 हो गईं। पहले ये ₹1797 में मिल रहा था। वहीं, सरकार ने फरवरी 2025 में गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) से 1.84 लाख करोड़ रुपए जुटाए हैं। सालाना आधार पर इसमें 9.1% की बढ़ोतरी हुई है। कल की बड़ी खबरों से पहले आज की सुर्खियां, जिन पर रहेगी नजर… अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. कॉमर्शियल गैस सिलेंडर ₹6 तक महंगा: इंश्योरेंस पॉलिसी प्रीमियम पेमेंट के नियम बदले; आज से हुए 4 बदलाव नया महीना यानी मार्च अपने साथ कई बदलाव लेकर आया है। आज से कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 6 रुपए तक महंगा हो गया है। म्यूचुअल फंड्स और डीमैट अकाउंट्स के नॉमिनी से जुड़े नियमों में बदलाव किया है। इसके अलावा इंश्योरेंस पॉलिसी के प्रीमियम पेमेंट के नियम बदल गए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. फरवरी में सरकार ने ₹1.84 लाख करोड़ GST वसूला: पिछले साल से 9.1% ज्यादा, FY25 में अब तक ₹18.24 लाख करोड़ हुआ कलेक्शन सरकार ने फरवरी 2025 में गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) से 1.84 लाख करोड़ रुपए जुटाए हैं। सालाना आधार पर इसमें 9.1% की बढ़ोतरी हुई है। शनिवार 1 मार्च को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, एक साल पहले यानी फरवरी 2024 में सरकार ने 1.68 लाख करोड़ रुपए GST कलेक्ट किया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. TCS का मार्केट कैप इस हफ्ते ₹1.09 लाख करोड़ गिरा: टॉप-10 कंपनियों में से 8 की वैल्यू कम हुई; निवेशकों की वेल्थ ₹18 लाख करोड़ घटी मार्केट वैल्यूएशन के लिहाज से देश की 10 सबसे बड़ी कंपनियों में से 8 की मार्केट वैल्यू इस हफ्ते के कारोबार में 3.09 लाख करोड़ रुपए गिर गई है। इस दौरान टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के मार्केट कैप में सबसे ज्यादा 1,09,212 करोड़ रुपए (1.09 लाख करोड़ रुपए) की गिरावट हुई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. डेटा गवर्नेंस को बेहतर बनाएगी सरकार: सीतारमण ने कहा- डेटा कलेक्शन और प्रोसेसिंग में डिजिटल इंडिया डेटाबेस का इस्तेमाल होगा सरकार डिजिटल इंडिया मिशन के तहत कई सेक्टरों के डेटाबेस का इस्तेमाल डेटा गवर्नेंस को बेहतर बनाने के लिए करेगी। वित्त-मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 मार्च को इस बारे में बताया है। डिजिटल इंडिया मिशन के तहत टेक्नोलॉजी के एडवांस टूल का इस्तेमाल सेक्टोरल डेटाबेस तैयार करने के लिए किया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. टेस्ला का पहला शोरूम मुंबई के BKC में खुलेगा: अप्रैल से EV की बिक्री संभव, ₹35 लाख मंथली रेंट पर लिया 4000 स्क्वायर फीट एरिया दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) मैन्युफैक्चरर टेस्ला भारत का अपना पहला शोरूम मुंबई में खोलेगी। यह मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में होगी। कंपनी ने हाल ही में इसके लिए डील फाइनल की है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 6. 2025 BMW 3 सीरीज LWB लॉन्च, कीमत ₹62.60 लाख: लग्जरी सेडान में 6 एयरबैग के साथ ADAS सेफ्टी फीचर, 6.2 सेकेंड में 0-100kmph की स्पीड BMW मोटर्राड इंडिया ने भारतीय बाजार में BMW 3 सीरीज लॉन्ग व्हीलबेस का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च कर दिया है। जर्मन कंपनी की भारत में ये दूसरी राइट हैंड ड्राइव लॉन्ग व्हीलबेस प्रीमियम सेडान है। इससे पहले कंपनी ने पिछले साल जुलाई में आठवीं जनरेशन BMW 5 सीरीज LWB को भारत में लॉन्च किया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल बाजार बंद था तो शुक्रवार के शेयर मार्केट और सोने-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…
कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम ₹6 तक बढ़े:फरवरी में GST कलेक्शन ₹1.84 लाख करोड़, टेस्ला का पहला शोरूम मुंबई के BKC में खुलेगा
First News
March 02, 2025
First News Post
Related Posts
Tired of Cleaning Gmail Inbox? Happy Inbox Might Be Your New Favorite App
New Delhi , December 10: Overflowing with junk, spam, and emails you don’t even remember subscribing to? Sound familiar? We’ve…
Neeraj Khanna, Founder and CEO, Oxper Martech, on the Current State of B2B Marketing
New Delhi (India), January 04: Leaders in the B2B marketing space have been jolted to a new reality. They have begun…
AB de Villiers becomes the face of FairPlay
AB de Villiers- the new face of Fairplay Mumbai, December 13: AB de Villiers has entered into a long-term partnership with…
Palghar News: Trauma Care Centre In Manor Stalled For 2 Years Over ₹21 Crore Pending Contractor Payment
Palghar, Maharashtra, Feb 16: The construction of the Trauma Care Centre in Manor has reportedly been stalled for the past…
“IPS Academy Indore Hosts Graduation Ceremony; Students Felicitated with Academic Excellence Awards”
Indore (Madhya Pradesh) , July 26: IPS Academy Institute of Engineering and Science organized the Graduation Ceremony. During the event,…
The True Purpose Of Yoga
The whole purpose of yoga is to set up various dimensions in you which are not you. What I mean…
Swaati Mehrotra turns out to be the Global Favourite Lifestyle coach for women
New Delhi (India), February 25: Swaati Mehrotra founded Chaalchakra & started as a Vedic astrologer, tarot card reader & manifestation coach…
Family Care Hospital Limited Rs 4892 lakhs rights issue subscription close on 7 February, 2023
New Delhi (India), February 2: Family Care Hospitals have issued an opening date of 23rd January 2023 and issued a…
Tata Motors Inaugurates South Gujarat’s Largest Automobile Showroom, Pragati Vehicle in Surat and Bardoli
Mr. Harshit Patel, Mr. Chetan Patel, and Mr. Jayanti Patel Directors of Pragati Vehicles addressed the Media on the occasion.…
Manipur: Massive protest stage against Mizoram CM Zoramthanga for his participation in solidarity march
Imphal: A massive protest was organised in Manipur’s capital Imphal against Mizoram Chief Minister Zoramthanga for his participation in a…